बिजनौर, मई 19 -- धामपुर। तहसील में तैनात लेखपाल की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। लेखपाल को ब्रेन हेमरेज होने के बाद गंभीर अवस्था में मुरादाबाद के कॉसमॉस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। जौनपुर निवासी लल्लन पटेल वर्तमान में तहसील में लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं। अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें स्थानीय स्तर पर उपचार दिलाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन, राजस्व विभाग के कर्मचारियों और परिचितों में चिंता का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...