इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- समाधान दिवस में प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी करके लेखपाल के गलत जांच रिपोर्ट लगाने की शिकायत दर्ज कराई गई है। इसे लेकर एक पीड़ित महिला पिछले 4 महीनों से न्याय के लिए भटकने को मजबूर है। नगला जयलाल की रहने वाली रजनी यादव ने आरोप लगाया है कि गांव में स्थित उसकी भूमि पर कुछ लोग कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के बाद भी लेखपाल ने मौके पर जाकर नापतौल की। आरोप है कि नापतौल के बाद रिपोर्ट में सही तथ्य दर्ज नहीं किए गए। रजनी यादव का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे विपक्षियों के हौसले बुलंद हैं। इतना ही नहीं, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार दिलीप कुमार ने मामले को गंभीरता से ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.