पीलीभीत, जून 2 -- लेखपाल पर रिपोर्ट लगाने के नाम सुविधा शुल्क मांगने और खराब कार्यशैली का आरोप लगाते हुए किसानों ने प्रदर्शन किया। लेखपाल के व्यवहार से परेशान किसानों ने एसडीएम से मामले की शिकायत करते हुए उसे हटाने की मांग की। मंगलवार को भरतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह कहलो के नेतृत्व में राजस्व गांव भगंवतापुर ता. घुंघचाई और गोपालपुर के दर्जनों किसान तहसील पहुंचे। उन्होंने लेखपाल की कार्यशैली से असंतोष जाहिर करते हुए प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि लेखपाल खसरा और रिपोर्ट लगाने के नाम पर सुविधा शुल्क की मांग करती है। इस दौरान किसानों ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। इसमें आरोप लगाया कि सर्किल में बिना सुविधा शुल्क कोई काम नहीं किया जाता। किसानों को अनावश्यक रुप से परेशान किया जा रहा है। घुंघचाई गांव के प्रताप सिंह पुत्र ...