हरदोई, मई 22 -- हरदोई। जिला जज रीता कौशिक ने आत्महत्या के मामले में आरोपित लेखपाल अरुणेश कुमार यादव की अग्रिम जमानत याचिका पर अभियोजन एवं बचाव पक्ष की सुनवाई के बाद निरस्त कर दी है। राजस्व निरीक्षक सुमंत ऋषि ने थाना सांडी पर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें उन्होंने बताया कि ग्राम पूराबहादुर परगना गोपामऊ विकास खंड टड़ियावां तहसील सदर निवासी रणवीर सिंह ने 9 मई 2026 को आत्महत्या कर ली थी। मृतक की शर्ट पर लेखपाल अरुणेश कुमार यादव का नाम लिखा था। इससे यह संदेह होता है कि प्रकरण में लेखपाल अरुणेश की भूमिका हो सकती है। इस मामले में आरोपित लेखपाल ने जिला जज के न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका प्रस्तुत की। याचिका पर सुनवाई के समय उसकी ओर से तर्क दिया गया कि उसके पास मृतक का कोई काम नही होना था। उसकी मृतक से कोई मुलाकात नही हुई थी और न ही दूरभाष पर कोई बा...