लेखपाल का घूस लेते हुए वीडियो वायरल
आजमगढ़, मई 8 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक कैंसर पीड़ित से भूमि पट्टा कराने के नाम पर कथित रूप से घूस लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा लेखपाल मार्टीनगंज तहसील में तैनात बताया जा रहा है। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के दुबरा गांव निवासी सदरुद्दीन, जो कैंसर से पीड़ित हैं, ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एक लेखपाल के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। पीड़ित का आरोप है कि भूमि का पट्टा कराने के नाम पर लेखपाल ने उनसे रुपये लिए, लेकिन बाद में पट्टा नहीं कराया। सदरुद्दीन ने आरोप लगाया कि रुपये वापस मांगने पर लेखपाल उन्हें धमकी दे रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी लेखपाल का करीब एक सप्ताह पहले मेहनगर तहसील में स्थानांतरण हो चुका है। वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.