शामली, अप्रैल 1 -- चौसाना। नाईनंगला नवीन गांव के ग्राम प्रधान ने लेखपाल व कानूनगो पर आदेश पालन कराने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग का आरोप लगाया है। मामले में प्रधान ने डीएम व मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधान आतिफ के अनुसार गांव की करीब 134 बीघा ग्राम सभा भूमि पर फसल खड़ी है, जिस पर कुछ दबंग कब्जा करना चाहते हैं। इस संबंध में एसडीएम ऊन को शिकायत दी गई थी, जिस पर उन्होंने पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई के निर्देश दिए थे। आरोप है कि दो माह बीतने के बावजूद आदेशों का पालन नहीं किया गया और मामले को लगातार टाला जाता रहा। इससे दबंगों के हौसले बढ़ गए और प्रधान को धमकियां भी दी जाने लगीं। प्रधान का आरोप है कि संबंधित लेखपाल व कानूनगो अब कार्रवाई के नाम पर एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फसल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.