बांदा, अप्रैल 8 -- बांदा। सदर तहसील में मंगलवार को दोपहर लेखपाल और छात्र के बीच कथित मारपीट का मामला तूल पकड़ रहा है। बुधवार को मारपीट का वीडियो एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। 37 सेकेंड के वीडियो में एक युवक को दौड़ाकर पीटा जा रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं बीते दिन दोनों पक्षों ने लिखित तौरपर समझौता कर लिया था। जमालपुर गांव निवासी निपुण मिश्रा ने तहसील पहुंचकर फार्म भरने के लिए ईडब्लूएस मांगा गया। आरोप लगाया कि प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लेखपाल सुधीर यादव ने संघ भवन में बुलवाया। इसके बाद लेखपाल नायब तहसीलदार धनंजय के कक्ष में ले गया। आरोप है पांच हजार की मांग की। मना करने पर मारपीट कर दी। एसडीएम नमन मेहता ने सिविल लाइन चौकी में दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.