लेखपाल और पंचायत सचिव के खिलाफ रिपोर्ट के आदेश
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 6 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी ने लेखपाल और पंचायत सचिव के खिलाफ कोतवाल फतेहगढ़ को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये हैं। नवाबगंज थाने के गांव कुतबुद्दीनपुर निवासी विजेन्द्र ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें कहा कि वह मृतक रघुनाथ की पुत्री मुन्नी देवी का पुत्र है। उसके नाना रघुनाथ मौजा सरह में स्थित जमीन के मालिक थे। नाना की मृत्यु के बाद उनकी जमीन उनकी पत्नी रामश्री व पुत्र राजेश व संजीव के नाम दर्ज की गयी। संजेश कुमार ने पंचायत सचिव आलोक दुबे से मिलकर कागजातों में हेर फेर करके संबंधित लेखपाल से साज कर अपना नाम दर्ज करा लिया। जबकि उसके नाना का संजेश कुमार नाम का कोई पुत्र नहीं है। न्यायालय ने पीड़ित के प्रार्थना पत्र रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.