बलिया, अप्रैल 5 -- बलिया, संवाददाता। सदर तहसील में शनिवार को मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने आमजन की फरियाद गंभीरता से सुनी। जनसुनवाई के दौरान दुबहड़ ब्लॉक व बांसडीह थाना के शेर गांव निवासी एक शिकायतकर्ता ने भूमि की नापी न होने का मामला उठाया। बताया कि पहले ही लेखपाल और कानूनगो को नक्शे के आधार पर मापी का निर्देश दिया गया था। लेकिन इसमें लापरवाही बरती गई।इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित लेखपाल सत्येंद्र यादव और कानूनगो नंदन कुमार के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिया। साथ ही चार लेखपालों, दो कानूनगो और बांसडीह थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि प्रशासन की मौजूदगी में नक्शे के आधार पर जमीन की मापी कराई जाए। संपूर्ण समाधान दिवस में ...