कौशाम्बी, जुलाई 29 -- चायल तहसील में अधिवक्ता के साथ कथित मारपीट और रुपये छीनने के मामले को लेकर बार एसोसिएशन ने बुधवार को कलमबंद हड़ताल कर न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। इसके बाद अधिवक्ता पिपरी थाने पहुंचे और आरोपित लेखपालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर घेराव किया। चायल बार एसोसिएशन की आमसभा बुधवार सुबह अधिवक्ता भवन में अध्यक्ष सगीर अहमद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसील में तैनात लेखपाल राजेश्वर सिंह, संदीप सिंह और बृजेश गुप्ता ने अधिवक्ता प्रशांत मिश्रा के साथ मारपीट की और उनकी जेब में रखे रुपये छीन लिए। साथ ही आरोप लगाया कि मामले में उपजिलाधिकारी के निर्देश पर अधिवक्ता के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज करा दी गई। यह भी पढ़ें- Kausambi News: ईडब्ल्यूएस रिपोर्ट के नाम लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरो...