लेखपालों पर उगाही के आरोप, कांग्रेस ने उठाई आवाज
फतेहपुर, जून 17 -- फतेहपुर। तहसील में लेखपालों द्वारा की जा रही मनमानी के खिलाफ कांग्रेसियों ने मुहिम चलाई है। एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम निधि गुप्ता वत्स से मुलाकात कर पूर्व में की जा रही कार्यवाहियों को और अधिक प्रभावी बनाए जाने की मांग की। बताया गया कि लेखपाल धन की उगाही करने के साथ ही व्यक्तिगत स्टाफ रखकर काम करवाते हैं। जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने बताया कि गाजीपुर कस्बे में तैनात लेखपाल द्वारा आम जनता के साथ बदसलूकी करना आम बात हो चुकी है। इसके अलावा 'काम के बदले दाम' की नीति पर चलते हुए लेखपाल बिना पैसे दिए कोई भी काम नहीं करते, जिससे क्षेत्रीय लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आरोप लगाया गया कि व्यक्तिगत स्टाफ रखकर उनके माध्यम से धन की उगाही करवाई जाती है। कमोबेश ऐसा ही हाल अन्य स्थानों का भी है, जहां निजी कर्मियों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.