मुजफ्फर नगर, जून 26 -- खतौली तहसील में गुरुवार को लेखपालों ने हंगामा कर तहसीलदार का घेराव किया। आरोप था कि तहसीलदार ने लेखपाल से अभद्रता की है। एसडीएम ने मामले का निपटारा कराया।

घटना का विवरण खतौली तहसील का एक लेखपाल पिछले कई दिनों से छुटटी पर गया हुआ था। गुरुवार को लेखपाल जैसे ही तहसील पहुंचा तो तहसीलदार ने अभद्रता की। लेखपाल ने अपने साथियों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही लेखपाल संघ के पदधिकारी तहसील में तहसीलदार दफ्तर के बाहर पहुंचे ओर नारेबाजी शुरू कर दी। लेखपालों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। लेखपालों का आरोप था कि तहसीलदार का रवैया लेखपालों के प्रति ठीक नहीं है। आए दिन लेखपालों को हड़काते रहते है। लेखपालों ने तहसीलदार का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। तहसीलदार ने काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। घंटों बाद एसडीएम डा. ललित कुमार...