हापुड़, मार्च 15 -- धौलाना भारत सरकार के आगामी जनगणना 2026 के निर्देशों के अनुपालन में धौलाना तहसील प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को तहसील क्षेत्र में जनसंख्या संबंधी जानकारी जुटाने और क्षेत्र के सटीक चिन्हांकन के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और लेखपालों की टीम ने कार्ययोजना पर काम शुरू किया। जनगणना की तैयारी के पहले चरण के तहत संबंधित क्षेत्रों का नजरी नक्शा तैयार किया जा रहा है। लेखपाल अनुज सिंह ने बताया कि जनगणना की प्रक्रिया को पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने के लिए सबसे पहले भौगोलिक सीमाओं का निर्धारण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि,जनगणना के सफल संचालन के लिए विस्तृत मैप तैयार किया जा रहा है, ताकि कोई भी घर या मोहल्ला सर्वेक्षण से छूट न जाए।तहसील प्रशासन के अनुसार आने वाले दिनों में प्रगणकों की टीम घर घर जाकर जनसंख्या संब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.