लेखपालों ने भ्रष्टाचार निरोधक संगठन की कार्रवाई के विरोध में किया प्रदर्शन
बाराबंकी, अगस्त 23 -- बाराबंकी। क्षेत्र में कार्यरत लेखपाल साथियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक संगठन (एसीओ) द्वारा की जा रही कथित गलत एवं अनुचित ट्रैप कार्रवाई के विरोध में शनिवार को लेखपालों ने प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर जिले की सभी तहसीलों में लेखपालों ने विरोध जताते हुए भ्रष्टाचार निरोधक संगठन की कार्रवाई को अनुचित और दमनात्मक बताया। संघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष वर्मा का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कठिन परिस्थितियों के बीच लेखपाल शासन की योजनाओं और राजस्व संबंधी दायित्वों का निर्वहन करते हैं। किसी निर्दोष कर्मचारी के विरुद्ध गलत अथवा सुनियोजित ट्रैप कार्रवाई होने पर उसके सेवाकाल, सामाजिक प्रतिष्ठा और पारिवारिक जीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: एंटी करप्शन की कार्रवाई से भड़के लेखपाल,तहस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.