लेखपालों ने धरना प्रदर्शन कर जताया विरोध
लखीमपुरखीरी, अगस्त 23 -- मोहम्मदी। अयोध्या में लेखपाल के खिलाफ एंटी करप्शन टीम द्वारा की गई गिरफ्तारी की कार्रवाई को लेकर लेखपालों में आक्रोश दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर कार्रवाई से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद मोहम्मदी तहसील सभागार में लेखपालों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया है। धरना-प्रदर्शन में लेखपाल संघ के अध्यक्ष रजनीश सिंह, महामंत्री नवल किशोर सहित तहसील क्षेत्र के सभी लेखपाल शामिल रहे। लेखपालों ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा किसी भी कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई नियमानुसार और निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए। लेखपालों का कहना है कि अयोध्या में हुई कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने कई सवाल खड़े किए हैं। यह भी पढ़ें- अयोध्या में लेखपाल के खिलाफ ट्रैप कार्रवाई के विरोध में लेखपालों का आंदोलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.