महोबा, अक्टूबर 3 -- चरखारी, संवाददाता। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपालों ने लंबित मामलों के निस्तारण में हो रही देरी पर धरना देकर नाराजगी जाहिर की। पदाधिकारियों ने एसडीएम अवनीश कुमार तिवारी को ज्ञापन सौंपकर मांगों के निस्तारण की आवाज बुलंद की है। शनिवार को तहसील परिसर में आयोजित धरना प्रदर्शन में लेखपाल संघ के अध्यक्ष जीतेंद्र उपाध्याय ने कहा कि पिछले दस वर्षों से प्रारंभिक वेतनमान 2800 ग्रेड पे की मांग सहित वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग उठा रहे है। विगत आठ वर्षों सेस अंतरमंडलीय स्थानांतरण की मांग की जा रही है। कहा कि मांगो को लेकर बार-बार आश्वासन मिल रहा है। यह भी पढ़ें- आठ सूत्रीय मांग: तहसील पर लेखपालन संघ का प्रदर्शन पिछले 16 सालों से भत्तों में वृद्धि नहीं हो रही है। स्टेशनरी भत्ता 100 से बढ़ाकर 500 किए जाने और नियत य...