अमरोहा, सितम्बर 21 -- अपनी लंबित मांगों के समाधान को लेकर लेखपाल संघ पदाधिकारियों ने सोमवार को एसडीएम के माध्यम से मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजा। अध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि 22 सितंबर से लेखपाल अतिरिक्त हल्के का काम नहीं करेंगे। अंतर्मंडलीय स्थानांतरण, लंबित पदोन्नति व परीक्षा परिणाम समेत भत्तों में बढ़ोतरी व लेखपाल पद को तकनीकी दर्जा देने की मांग उठाई। इसके साथ ही ग्राम सचिवालय में सुरक्षा संग सुविधाओं का मुद्दा भी उठाया। चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे भी बढ़ाया जाएगा। इस दौरान अमित कुमार, प्रदीप, दिनेश कुमार, सुमित यादव, इस्तेकार अली, विशाल सागर, रमेश सैनी आदि लेखपाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...