लेखपालों ने थाना समाधान दिवस का किया बहिष्कार
आजमगढ़, अगस्त 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शनिवार को फूलपुर तहसील के लेखपालों ने थाना समाधान दिवस का बहिष्कार कर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। लेखपालों ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) की ओर से लेखपालों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए इसे अनुचित बताया। प्रदर्शन के दौरान लेखपालों ने नारेबाजी कर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया और पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। जिला उपाध्यक्ष यशपाल चौहान, तहसील अध्यक्ष विशाल सिंह चंदेल और तहसील मंत्री बिंद्रेश यादव के नेतृत्व में लेखपाल तहसील परिसर में एकत्र हुए। धरने को संबोधित करते हुए संघ मंत्री बिंद्रेश यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार निवारण संगठन उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से लेखपालों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.