आगरा, अक्टूबर 4 -- उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने लेखपाल संवर्ग की लंबित मांगों को लेकर तीनों तहसीलों में धरना व प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन के दौरान लेखपालों ने कहा कि यदि मांगे नहीं मानी गईं तो वह आंदोलन के लिए विवश होंगे। शनिवार को लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने धरना व प्रदर्शन के दौरान कहा कि लेखपालों ने दो वर्ष से अधिक समय से लंबित अंतरमंडलीय स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। इसके अलावा चयन वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची जारी करने और डीपीसी समय से कराने की मांग रखी गई हैं। चयन वर्ष 2024 के नव नियुक्त लेखपालों की विभागीय परीक्षा का परिणाम घोषित कर स्थायीकरण करने की भी मांग की गई है। यह भी पढ़ें- लंबित मांगों को लेकर लेखपालों ने सौंपा ज्ञापन, 17 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी गत 16 वर्ष से भत्तों...