लेखपालों ने तहसील परिसर में दिनभर दिया धरना, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
कौशाम्बी, अक्टूबर 3 -- उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा चायल के पदाधिकारियों और लेखपालों ने शनिवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर तहसील परिसर में सुबह से शाम तक धरना दिया। पूरे दिन धरने पर बैठे लेखपालों ने शासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की। शाम को एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। संघ के तहसील अध्यक्ष रितेंद्र सिंह और तहसील मंत्री दीपक सिंह के नेतृत्व में लेखपाल शनिवार को तहसील परिसर में एकत्र हुए। धरने के दौरान लेखपालों ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर चर्चा की। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ते कार्यभार के बावजूद वर्षों से उनकी जायज मांगों पर शासन स्तर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। यह भी पढ़ें- फूलपुर में भी लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार ज्ञापन में लेखपालों का प्रारंभिक वेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.