लेखपालों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, उत्पीड़न की रखी बात
एटा, जून 6 -- उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को तहसील समाधान दिवस के दौरान डीएम अरविंद सिंह को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने बताया कि जिला कार्यकारिणी उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ एटा तथा उपशाखा लेखपाल संघ अलीगंज एवं जलेसर की वर्चुअल बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की। पदाधिकारियों का कहना था कि कई मामलों में लेखपालों को अपनी जेब से पांच से दस हजार रुपये तक व्यय करना पड़ता है, जबकि अधिकांश प्रकरण अन्य विभागों से संबंधित होते हैं। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, तहसील अध्यक्ष शिववीर सिंह, आकाश यादव, संतोष कुमार, प्रियाशु वर्मा, शिवा सक्सेना, दीपक शाक्य, जितेंद्र सिंह, जयप्रकाश राजपूत, बलवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- लेखपाल कानूनगो अपने पास लंबित ना रखें शिकायतें-डीएम यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.