कानपुर, नवम्बर 28 -- कानपुर। लेखपालों ने शुक्रवार को कामकाज ठप कर धरना प्रदर्शन किया। फतेहपुर में लेखपाल के आत्महत्या किए जाने के मामले में धरना प्रदर्शन कर लेखपालों ने कार्य बहिष्कार किया। सदर समेत सभी तहसीलों में लेखपालों ने जमकर नारेबाजी की। लेखपालों के काम ठप करने से प्रमाणपत्रों में रिपोर्ट नहीं लग सकी। तहसील के कामकाज में दिक्कत का सामना करना पड़ा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले सभी लेखपालों ने सदर तहसील में धरना प्रदर्शन किया। लेखपालों के कार्य बहिष्कार करने से आय, जाति और निवास प्रमाणपत्रों की रिपोर्ट नहीं लग सकी। मौके पर होने वाली कई जांच व नापजोख भी नहीं हो सकी। लेखपालों ने एडीएम फाइनेंस को ज्ञापन सौंपा। आगे के आंदोलन की रणनीति लेखपाल शनिवार को बनाएंगे। अध्यक्ष शरद शुक्ला और मंत्री अमित दीक्षित ने कहा कि फतेहपुर में लेखपाल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.