शामली, अगस्त 23 -- शामली। एंटी करप्शन एवं विजिलेंस द्वारा लेखपालों के खिलाफ की जा रही कथित गलत और अनुचित ट्रैप कार्रवाई के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शनिवार को प्रदेशभर में लेखपालों ने एक दिवसीय कलम बंद हड़ताल कर धरना प्रदर्शन किया। इसी क्रम में शामली तहसील स्थित लेखपाल भवन में भी लेखपालों ने धरना देकर अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। इस दौरान प्रदेश के सभी थानों पर आयोजित थाना समाधान दिवस का भी बहिष्कार किया गया।लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यह प्रदेशव्यापी विरोध 20 अगस्त को अयोध्या की सोहावल तहसील में लेखपाल उत्कर्ष राज के साथ हुई घटना के विरोध और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर किया गया। यह भी पढ़ें- लेखपाल संघ ने उठाई मांग गलत, अनुचित तरीके से ट्रैप की कार्रवाई को रोका जाए संगठन ने वायरल वीडियो, फुटेज ...