लेखपालों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बांदा, अक्टूबर 1 -- पैलानी। लेखपाल संघ तहसील उपशाखा के पदाधिकारियों ने गुरुवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि लेखपाल लंबे समय से वेतन विसंगति दूर किए जाने, प्रारंभिक वेतनमान 2800 ग्रेड-पे किए जाने, अंतरमंडलीय स्थानांतरण, पदोन्नति, भत्तों में वृद्धि, पटेल सहायक की नियुक्ति सहित अन्य सुविधाओं की मांग करता आ रहा है। संघ के अनुसार पूर्व में शासन एवं राजस्व परिषद से लगातार अनुरोध किए जाने के बावजूद अपेक्षित सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। संघ ने ज्ञापन के माध्यम से प्रस्तावित आंदोलन एवं कार्य बहिष्कार कार्यक्रम की भी जानकारी प्रशासन को दी। इस दौरान तहसील अध्यक्ष हरिओम यादव, तहसील मंत्री अमित सिंह पटेल एवं अन्य पदाधिकारी एवं लेखपाल मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने सौंपा पत्रक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.