बरेली, मई 28 -- मीरगंज, संवाददाता।लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने एसडीएम निधि शुक्ला को ज्ञापन देकर एंटी करप्शन टीम द्वारा सोमवार को सदर तहसील के लेखपाल विपिन पटेल की गिरफ्तार करने का कड़ा विरोध व्यक्त किया। पदाधिकारियों ने एसडीएम को बताया टीम लेखपाल की जेब में जबरन रुपए डालकर पीटते हुए अनुचित तरीके से गिरफ्तार किया। इससे सभी तहसीलों के लेखपालों में रोष है। लेखपालों ने प्रभारी निरीक्षक को तत्काल निलंबित करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में पुष्पेंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह, गिरंद सिंह एवं अनिल कुमार आदि शामिल हैं। यह भी पढ़ें- बरेली लेखपाल उत्पीड़न के खिलाफ सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें- काम बंद कर तहसील में धरने पर बैठे लेखपाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...