बदायूं, अगस्त 22 -- तहसील सोहावल, जनपद अयोध्या में कार्यरत लेखपाल उत्कर्षदीप के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) अयोध्या द्वारा की गई ट्रैप कार्रवाई को गलत एवं अनुचित बताते हुए प्रदेशभर के लेखपालों ने विरोध जताने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को बिल्सी शाखा के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और मंत्री विजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार (एनटी) बदन सिंह यादव को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से लेखपालों ने बताया कि उक्त प्रकरण के विरोध में 22 अगस्त को प्रदेश के समस्त राजस्व लेखपाल संपूर्ण कार्य का बहिष्कार करेंगे। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- लेखपाल संघ ने कार्य बहिष्कार करने की दी चेतावनी इसके साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।ले...