बिजनौर, अक्टूबर 3 -- उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की लंबित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार को तहसील परिसर में लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। खपाल संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। लेखपाल संघ तहसील चांदपुर के अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि लेखपाल ग्रेड-पे की विसंगति दूर करने, पदनाम परिवर्तन, पदोन्नति, आठ वर्षों से लंबित अंतर्मंडलीय स्थानांतरण, चयन वर्ष 2024 की विभाज्य परीक्षा का परिणाम घोषित करने, स्थानीयकरण में विलंब दूर करने तथा 16 वर्षों से भत्तों में वृद्धि न किए जाने सहित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया गया। उन्होंने कहा कि मांगों के निस्तारण को लेकर संगठन लंबे समय से प्रयासरत है, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- Orai News: जिले में 300 लेखपालों ने संपूर्ण समाधान दिवस का किया का...