शाहजहांपुर, अक्टूबर 2 -- पुवायां। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय निर्देश पर तहसील अध्यक्ष आलोक कुमार ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अनंग राज को सौंपकर प्रशासनिक व अन्य कार्यों के बहिष्कार की चेतावनी दी। ज्ञापन के अनुसार तीन अक्टूबर को संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक धरना दिया जाएगा। आठ अक्टूबर को ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार, 10 अक्टूबर को काली पट्टी बांधकर थाना दिवस में कार्य किया जाएगा। 14 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर मोटरसाइकिल रैली निकालकर डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। 17 अक्टूबर को तहसील मुख्यालय पर धरना और 24 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Banda News: संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार करेंगे लेखपाल ज्ञापन पर अभिनव श्रीवास्तव, रितेश कनौजिया, मिथुन मिश्रा आदि मौजूद र...