लेखपालों ने अतिरिक्त हल्कों का काम छोड़ा
प्रयागराज, सितम्बर 22 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। लेखपालों ने मंगलवार से अतिरिक्त हल्कों का काम छोड़ दिया। लेखपालों के काम छोड़ने से जिले के एक हजार गांव प्रभावित हो गए हैं। प्रभावित राजस्व गांवों में खसरा-नक्शा, आय, जाति निवास, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, वरासत, पैमाइश जैसे कामों पर असर पड़ने लगा है। सरकारी जमीन और अवैध कब्जों से जुड़ी जांच भी प्रभावित हुई है।लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अवनीश पांडेय ने बताया कि जिले में लेखपालों के 846 पद स्वीकृत हैं, जबकि 497 ही कार्यरत हैं। ऐसे में 349 लेखपाल के रिक्त पदों को भरने के लिए वर्षों से मांग हो रही थी। रिक्त पद खाली रहने की स्थिति में प्रदेशभर के लेखपालों ने मंगलवार से अतिरिक्त हल्कों का काम छोड़ने का फैसला किया।संघ यह भी पढ़ें- Maharajganj News: मांगें लटकीं तो लेखपालों ने रख दिया बस्ता, दो सौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.