लेखपालों ने अतिरिक्त हल्के के बस्ते सोंपकर शुरू किया कार्य बहिष्कार
बागपत, सितम्बर 22 -- खेकड़ा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील खेकड़ा इकाई ने लंबित मांगों के समाधान की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्य सचिव को ज्ञापन देकर चेतावनी दी थी। मंगलवार को अतिरिक्त हल्के के बस्ते राजस्व निरीक्षक को जमाकर कार्य बहिष्कार प्रारम्भ कर दिया। ज्ञापन में लेखपाल संघ ने अंतरमंडलीय स्थानांतरण के लिए पोर्टल दोबारा खोलने, चयन वर्ष 2025 और 2026 की पदोन्नति सूची जारी करने और वर्ष 2024 के नव नियुक्त लेखपालों की प्रशिक्षण परीक्षा का परिणाम व प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की थी। इसके अलावा स्टेशनरी, वाहन और विशेष भत्ते में वृद्धि, भूलेख कार्यालयों से लेखपालों को मूल कार्य पर लगाने, ग्राम सचिवालयों में मूलभूत सुविधाएं और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई। यह भी पढ़ें- लेखपालों ने अतिरिक्त क्षेत्रों का काम छोड़ा संघ न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.