लेखपालों ने अतिरिक्त गांवों का छोड़ा प्रभार
चंदौली, सितम्बर 26 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आवाह्न पर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष विनय सिंह के नेतृत्व में लेखपालों ने तहसील क्षेत्र के अतिरिक्त प्रभार का विरोध कर 40 लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर दिया है। 22 सितंबर से लेखपालों के अतिरिक्त प्रभार छोड़ने के बाद संबंधित गांवों में राजस्व कार्य प्रभावित हो गए हैं। आय, जाति, निवास और वरासत प्रमाण पत्र समेत अन्य जरूरी कार्यों के लिए ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष अरुण कुमार अवस्थी ने बताया कि सकलडीहा तहसील में लेखपाल के कुल 152 पद हैं, लेकिन वर्तमान में महज 119 लेखपाल ही कार्यरत हैं। इनमें से 11 लेखपालों के पास पट्टा सहित अन्य पटल पर कार्य करते है। ऐसे में कार्यरत लेखपालों पर अतिरिक्त गांवों का प्रभार होने से काम का दबाव बढ़ गया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.