गाज़ियाबाद, सितम्बर 22 -- गाजियाबाद, संजीव वर्मा। लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज लेखपालों ने मंगलवार से अतिरिक्त क्षेत्रों (हल्कों) का काम छोड़ दिया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपालों ने अपने पास मौजूद अतिरिक्त हल्कों के बस्ते राजस्व निरीक्षक कार्यालय में जमा करा दिए। संघ ने चेतावनी दी है कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो ऑनलाइन कामों के बहिष्कार की घोषणा की जाएगी। गाजियाबाद में लेखपाल के 24 पद हैं। कोई क्षेत्र बड़ा है तो कोई छोटा। इस कारण काम का दबाव ज्यादा है। इसके साथ ही कई लेखपालों को अतिरिक्त क्षेत्र आवंटित किए गए है। लेखपाल संघ का कहना है पिछले कई सालों को उनकी किसी भी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया। यह भी पढ़ें- अभिलेख जमा करके लेखपालों ने अतिरिक्त हल्के के कार्य का किया बहिष्कार संघ ने ऑनलाइन पोर्टल दोबारा...