लेखपालों को भेजकर ग्रामीण अंचलो में सर्वे शुरू
कन्नौज, सितम्बर 7 -- तिर्वा, संवाददाता। पिछले काफी दिनों से क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते ग्रामीण अंचलो में खड़े कच्चे मकान गिरने का डर सताने लगा है। ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुए प्रदेश सरकार ने क्षेत्रीय लेखपालों को सर्वे कराकर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए है। रिपोर्ट आने के बाद ग्रामीणों को आवास योजना का भी देने के लिए सरकार काम कर रही है। उमर्दा की खण्ड विकास अधिकारी सोनिया श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर लेखपालों व ग्राम विकास अधिकारियों को संयुक्त रूप से क्षेत्रों में भेजकर कच्चे मकानों का सर्वे कराया जा रहा है। बारिश के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकान गिरने से जनहानि की समस्या हो जाती है। कई परिवार बर्बाद होकर तबाह हो जाते है। उनकी गृहस्थी नष्ट हो जाती है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर लेखपाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.