मुरादाबाद, नवम्बर 28 -- जिला फतेहपुर में लेखपाल द्वारा की गई आत्महत्या में अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ द्वारा तहसील में प्रदर्शन किया गया। लेखपलों के प्रदर्शन में कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने भी समर्थन दिया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम ने कहा कि फतेहपुर में तैनात लेखपाल का लगातार उत्पीड़न हो रहा था, जिसके चलते वह काफी मासनिक तनाव में थे। उत्पीड़न और तनाव से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। कांग्रेस मृतक लेखपाल के परिजनों के साथ है। वहीं लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष अंकुर यादव ने बताया कि मृतक लेखपाल की जल्द ही शादी होने वाली थी, लेकिन शादी से पूर्व ही लगातार हो रहे उत्पीड़न, दबाव और मानसिक तनाव के कारण उसने आत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.