सोनभद्र, जून 4 -- दुद्धी। तहसील मुख्यालय दुद्धी में तैनात लेखपालों की कार्यशैली को लेकर आमजन में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों के लंबित रहने से छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा नेता सुरेंद्र अग्रहरि ने इस मामले पर चिंता व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि दुद्धी तहसील के लेखपालों की कार्य प्रणाली मनमानीपूर्ण हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता के जरूरी कार्यों में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है, जिससे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट इस ओर आकृष्ट कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...