लेखपालों का धरना-प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 20 -- जानसठ। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने परिषद व शासन स्तर पर अपनी लंबित और न्यायोचित मांगों को पूरा कराने के लिए धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद लेखपालों ने प्रदेश के मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन एसडीएम रश्मि लांबा को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संघ ने शासन को अवगत कराया कि लेखपाल राजस्व प्रशासन की मुख्य आधारशिला हैं। इसके बावजूद वे निरंतर बढ़ते कार्यभार, संसाधनों की कमी, लंबित पदोन्नति, वेतन विसंगति और अतिरिक्त कार्यभार जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। अवकाश के दिनों में भी उनसे शोषणकारी ड्यूटी कराई जा रही है। संघ ने कहा कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, किसान हितैषी कार्यक्रमों, राजस्व अभिलेखों के अद्यतन, विरासत, नामांतरण, पैमाइश, ई-गवर्नेस, आपदा प्रबंधन और कानून-व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण शासकीय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.