बलिया, नवम्बर 28 -- बलिया। फतेहपुर में एसआईआर कार्य के दबाव में लेखपाल के आत्महत्या मामले में दोषी अधिकारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर जिले के लेखपालों ने शुक्रवार को तहसीलों पर धरना दिया। ज्ञापन के माध्यम से दोषी अफसर पर नामजद मुकदमा करने, मृतक की मां को पचास लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने, एसआईआर की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने की मांग की। बताया कि कम समय में काम पूरा करने का दबाव कर्मचारियों के स्वास्थ्य और जीवन को खतरे में डाल रहा है। लेखपालों के साथ अच्छा व्यवहार, संवेदनशीलता एवं संवाद स्थापित करने आदि की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.