लेखपालों का कार्य बहिष्कार एक माह तक स्थगित
गोरखपुर, अगस्त 4 -- उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपालों ने बुधवार से प्रस्तावित कार्य बहिष्कार को एक माह के लिए स्थगित कर दिया है। जिलाध्यक्ष जगदीश ने बताया कि दो अगस्त को राजस्व परिषद के अध्यक्ष के निर्देशों के क्रम में हुई वार्ता तथा चार अगस्त को प्रमुख सचिव, राजस्व के साथ हुई बातचीत में अंतर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीएल और भत्तों सहित लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय का आश्वासन मिला है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि एक माह में ठोस प्रगति नहीं हुई तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: लेखपाल संघ ने उठाई लंबित समस्याएं, निदान की मांग यह भी पढ़ें- लेखपाल संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें- लेखपाल संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.