मऊ, फरवरी 26 -- मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील परिसर में गुरुवार को उप जिलाधिकारी अभिषेक गोस्वामी ने समस्त लेखपालों के साथ बैठक किया। एसडीएम ने एक-एक लेखपालों से उनके कार्य प्रगति की समीक्षा की और उन्हें निर्देश दिया कि कार्यों के प्रति किसी प्रकार की लापरवाही ना हो। उसके बाद एसडीएम ने समस्त सुपरवाइजर, बूथ लेवल ऑफिसर के भी साथ बैठक किया। उन्होंने विशेष पुनरीक्षण चल रहे कार्यक्रम के बारे में समस्त सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि आप लोग अपने कार्यों को समय से पूरा करें। इस अवसर पर नायक तहसीलदार गौरव शाह, खंड शिक्षा अधिकारी ओपी तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राणा, खंड विकास अधिकारी कलाधर पांडे समेत समस्त बीएलओ, सुपरवाइजर अजय कुमार सिंह, संदीप सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...