बागेश्वर, दिसम्बर 19 -- उत्तराखण्ड में किशोरियों को लेखन के माध्यम से मजबूत बनाने के लिए चरखा संस्था कपकोट और गरुड़ विकास खंड में विगत चार वर्षों से कार्यरत हैं। गरूड़ में जारी पांच दिवसीय लेखन कार्यशाला में कपकोट और गरुड़ की 55 किशोरियां प्रशिक्षण ले रही हैं। चरखा के वरिष्ठ संपादक शम्स तमन्ना मास्टर ट्रेनर के रूप में किशोरियों को सामाजिक मुद्दों पर लेखन के गुरु सिखा रहे हैं। कार्यशाला के अंतिम दिन चरखा टीम गरुड़ के सुदूरवर्ती गांवों में भ्रमण कर मुद्दों को समझेंगी और गांवों में लोगों से संवाद करेगी। चरखा संस्था कपकोट के 18 और गरुड़ के 22 गांवों में काम कर रही है। वर्तमान में 1600 किशोरियां और 800 महिलाएं चरखा संस्था से जुड़ी हैं। दोनों विकास खंडों में किशोरियों और महिलाओं के लिए 13 दिशा केन्द्र संचालित किए हैं, जहां किशारियों को निःशुल्क कम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.