जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- साकची के रवीन्द्र भवन ऑडिटोरियम में शनिवार को लेखक नंदन वेद की दो पुस्तकों द गीता ए पोइटिक एडाप्शन तथा द लास्ट इक्वेशन का लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रामकृष्ण मिशन के अमृतरूपानंद महाराज, विशिष्ट अतिथियों में विकास मुखर्जी एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव रंजन, डीएसपी अक्षय कुमार राम और टैगोर एकेडमी के प्रिंसिपल अनीता पॉल उपस्थित रहीं। इन दोनों पुस्तकों का लोकार्पण नंदन वेद की साहित्यिक यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। द गीता, जहां भारत के एक शाश्वत ग्रंथ को काव्यात्मक दृष्टि से प्रस्तुत करती है, वहीं द लास्ट इक्वेशन लेखक के सृजन संसार में एक अलग आयाम जोड़ती है। दोनों कृतियां मिलकर उनके साहित्यिक एवं बौद्धिक सरोकारों की व्यापकता को दर्शाती हैं। इस अवसर पर वक्ताओं ने नंदन वेद की साहित्य के प्रति समर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.