रिषिकेष, मार्च 3 -- अंतर्राष्ट्रीय लेखक दिवस के अवसर पर मंगलवार को लेखक गांव थानो में आयोजित समारोह में भारत सहित विश्व के 65 से अधिक देशों के साहित्यकार एक मंच से जुड़े। इस दौरान वरिष्ठ लेखकों तथा विभिन्न देशों से ऑनलाइन जुड़े हिंदी एवं प्रवासी हिंदी साहित्यकारों को 'लेखक सम्मान' प्रदान किया गया। थानो स्थित लेख गांव में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि पद्मश्री कल्याण सिंह 'मैती' ने कहा कि लेखक गांव विश्व पटल पर साहित्य की एक विशिष्ट पहचान स्थापित करने का सार्थक कार्य कर रहा है। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए यह अत्यंत आवश्यक है कि साहित्य समाज को मानवीय मूल्यों, संवेदनशीलता और सांस्कृतिक चेतना के प्रति जागृत करे। लेखक गांव इसी सृजनशील संकल्प के साथ साहित्य और समाज के मध्य एक सशक्त सेतु के रूप में उभर रहा है, जो शब्द की शक्ति के ...