हरिद्वार, जुलाई 11 -- साहित्य, कला और संस्कृति के अंतरराष्ट्रीय केंद्र के रूप में विकसित लेखक गाँव की गतिविधियों से उत्तराखंड के साहित्यकारों, कलाकारों और बुद्धिजीवियों को जोड़ने के उद्देश्य से शनिवार को ऑनलाइन विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान लेखक गांव उत्तराखंड परिवार समूह का गठन किया गया। साथ ही घोषणा की गई कि लेखक गांव में तृतीय अंतरराष्ट्रीय लेखक गांव साहित्य एवं कला-संस्कृति महोत्सव 25 से 27 अक्तूबर तक आयोजित होगा। गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि लेखक गांव अब विश्वस्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुका है। उन्होंने बताया कि दुनिया के 100 से अधिक देशों के विद्वान और साहित्यकार लेखक गाँव की गतिविधियों से सीधे जुड़े हुए हैं। आगामी महोत्सव में देश-वि...