रिषिकेष, मार्च 19 -- विरासत कला उत्सव के समापन पर थानो के लेखक गांव स्थित अटल प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें प्रख्यात गायिका डॉ. ममता जोशी द्वारा प्रस्तुत कबीर सूफी गायन ने सबका मन मोहा। उन्होंने संत कबीर के पदों को सूफियाना अंदाज़ में इस प्रकार प्रस्तुत किया कि पूरा सभागार भक्ति और आध्यात्मिकता के रंग में रंग गया। उनकी सशक्त वाणी और भावपूर्ण प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गुरुवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आध्यात्मिक गुरु स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज तथा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री,डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने किया। स्वामी अवधेशानंद गिरि ने संत कबीर की वाणी को मानवता और आध्यात्मिक जागरण का मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक चेतना का संचार करते हैं। कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.