अल्मोड़ा, मई 27 -- नचीन भट्ट, रानीखेत। लेखक, प्रख्यात यूथ आइकन तथा शिक्षक अजीत भारती ने यहां गनियाद्योली स्थित जे एंड जे सिटी मांटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र छात्राओं को भविष्य निर्माण के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि अनुशासन, मेहनत और निरंतर सीखने की कला युवाओं को विकसित करनी ही होगी। उन्होंने मस्तिष्क का उपयोग कर कई विधाओं को आसानी से सीखने की कला भी बताई। प्रधानाचार्य विनोद खुल्बे ने बताया कि अब वह 29 मई को भी विद्यालय में बच्चों से रूबरू होंगे। यह भी पढ़ें- पांच दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ हुआ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...