लेक सिटी क्लब की माता की चौकी में भक्ति रस की बही धाराधारा
नैनीताल, जून 8 -- नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से रविवार को शेले हॉल में माता की चौकी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें रुद्रपुर के भजन गायक राजीव तूफानी और शुभम सक्सेना की टीम ने हिंदी, पंजाबी एवं पहाड़ी भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ यजमान रमा लोहनी एवं उनके पति ने किया। इसके बाद भजन संध्या का दौर शुरू हुआ, जिसमें राजीव तूफानी ने 'सारे तीर्थ धाम आपके चरणों में', 'मन में बसी तेरी मूरत, मैं उतारूं तेरी आरती' तथा 'सारी दुनिया में गूंजे शेरावाली की जय-जयकार' जैसे लोकप्रिय भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। यहां क्लब की अध्यक्ष कविता त्रिपाठी, सचिव प्रगति जैन, उर्मिला, रानी, सीमा सेठ, अनुराधा, विमलेश गोस्वामी, दीपिका बिनवाल, नीलम, अमिता, आभा, विनीता, भावना, कंचन, रेखा, जूही जया, दिव्या, सोनू, संगीता, सीमा नौटियाल, दीपा पांड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.