मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर। शहर का सिकंदरपुर लेक फ्रंट उत्तर बिहार का सबसे आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में उभर रहा है। सुबह से शाम तक यहां चहल-पहल बढ़ गई है। इससे मरीन ड्राइव के पास स्थित रामेश्वर महाविद्यालय का शैक्षणिक वातावरण और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंताजनक स्थिति भी बनती जा रही है। इस कॉलेज में 7000 विद्यार्थी पढ़ते हैं, जिनमें 70 प्रतिशत छात्राएं हैं। दिनभर इस इलाके में करीब 50 हजार लोगों की आवाजाही रहती है। शिक्षकों और विद्यार्थियों का कहना है कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत विकसित हो रहा सिकंदरपुर लेक फ्रंट भले ही शहर की नई पहचान प्रस्तुत कर रहा है, मगर इस कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा अब गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। शोहदों की फब्तियों के बीच डर के साए में छात्राओं को कॉलेज आना पड़ता है। सुरक्षा व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.