लेक फ्रंट : नाव लेकर भागे, अवैध संचालन बंद
मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता लेक फ्रंट में अवैध नौका विहार की शुरुआत करने वाले खेवनहार तीसरे दिन शनिवार को नाव के साथ बोरिया-बिस्तर समेट कर भाग निकले। गैरकानूनी तरीके से हो रहे नौका विहार को लेकर शनिवार (एक अगस्त) को हिन्दुस्तान में 'खतरनाक : लेक फ्रंट में हो रहा अवैध नौका विहार' खबर प्रकाशित हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह में पानी से नाव का निकाला गया। इसके बाद टैक्टर पर लाद कर सभी लौट गए। बीते गुरुवार से छतरी लगे डिजाइनर नाव का परिचालन किया जा रहा था। नौका विहार को लेकर प्रति व्यक्ति 50 रुपये वसूले जा रहे थे। नाव पर लाइफ जैकेट या अन्य सुरक्षा इंतजाम नदारद होने से खतरे की आशंका थी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: लेक फ्रंट में हो रहा अवैध नौका विहार लेक दो में कर्बला से सटे झील किनारे नवनिर्मित सीढ़ी के पास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.