गुमला, मार्च 1 -- भरनो । प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय लेकोटोली में विहंगम योग संत समाज गुमला द्वारा अक्षर फाउंडेशन के सौजन्य से बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर बच्चों को छोटे-छोटे गमले भी दिए गए और बीज रोपण कर उन्हें पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया।जिला संयोजक शिवदेव लोहरा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक है और इससे बच्चों में जिम्मेदारी का भाव भी विकसित होता है। उन्होंने संस्कारयुक्त शिक्षा ग्रहण करने पर भी जोर दिया।कार्यक्रम में सुखदेव लोहरा, प्रहलाद लोहरा, सोहदतार देवी, इंद्राणी कुमारी, त्रिलोक तिर्की, प्रधानाध्यापक शिवनारायण महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे। सभी ने बच्चों को पढ़ाई के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.