लेकिन वो थका नहीं; प्रफुल्ल हिंगे के जुनून को पिता ने शौक समझने की कर दी थी गलती
नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- इंडियन प्रीमियर लीग के हर सीजन में कुछ प्रतिभाएं अपनी चमक बिखेरती हैं। कल तक जो प्रतिभाएं पहचान की मोहताज होती हैं, अचानक वो आईपीएल के मंच पर अपने प्रदर्शन से क्रिकेटप्रेमियों की जुबां पर चढ़ जाती हैं। अभावों के बीच बड़ा लक्ष्य हासिल करने की धुन। सालों का संघर्ष। क्रिकेट की दुनिया में कुछ कर गुजरने का जज्बा। जुनून। अपनों तक का कभी-कभार भरोसा डगमगा जाए लेकिन जिद ऐसी कि ख्बावों को हकीकत का शक्ल दिए चैन कहां। प्रफुल्ल हिंगे उन्हीं में से एक हैं। पहले ही मैच में 4 विकेट और प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड। विदर्भ के इस तेज गेंदबाज के सिर पर जब क्रिकेट का जुनून सवार हुआ तब उनके पिता को भी उन पर यकीन नहीं था। पिता प्रकाश हिंगे तक ने उनके जुनून को महज शौक या कुछ दिनों की चुल्ल समझ लेने की गलती कर दी थी। आज उन्हें अपने उसी बेटे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.